Work from Home Jobs without Investment: बिना निवेश किए घर बैठे कमाई करें।
स्कूल, कॉलेज में पढ़ते समय हर विद्यार्थी को यही चिन्ता रहती हैं कि बिना निवेश किए कैसे पैसे कमा सकते है। इस समय हम विद्यार्थी के इतने पैसे नही होते कि किसी बिजनेस में निवेश कर दे, क्योंकि निवेश की हुई राशि पर मुनाफा हो, इसकी कोई गारंटी नहीं होती, तो स्टूडेंट्स हमेशा बिना निवेश के काम की तलाश में रहते हैं, जिसको वो लोग पढ़ाई के साथ साथ पार्ट टाइम में रूम पर बैठे बैठे कर सके।
इसलिए मैं आपके लिए कुछ ऐसे काम लेकर आया हु, जिसमे आप बिना इन्वेस्टमेंट किए काम शुरू कर सकते हैं। यहा आपको एक रुपए का भी खर्च नहीं करना होता, यहां चाहिए तो सिर्फ आपका पैशन और समय की जरूरत होती है।
कौनसा काम बिना निवेश चुनना चाहिए(choose business without investment)
मैं आपको पूरे दबाव देकर यही कहना चाहूगा कि आपको सिर्फ उसी काम को चुनना है जिसमे आपकी रुचि हो, किसी दूसरे के कहने या उस बिजनेस के प्रॉफिट या लग्जरी लाइफ को देखकर कभी नही चयन करना हैं।
बिजनेस के चयन करते समय सबसे पहले अपनी रुचि का ध्यान रखना है कि आपको कौनसा काम करने में आनद मिलता है।
क्योंकि अगर आप अपनी पसंद का बिजनेस चूज करोगे तो आप कभी बोर नहीं होगे।
ज्यादातर लोग दूसरों के कहने या उनको देखकर अपना बिजनेस शुरू कर देते है, कुछ टाइम बाद जब उनको वो प्रॉफिट नही मिलता जिसकी उनकी उम्मीद थी, वो डिमोटिवेट हो जाते हैं और उनका मन काम में नही लगता फिर धीरे धीरे वो उस काम में असफल हो जाते। इस समय अगर आपने अपनी पसंद का बिजनेस चुना होता तो आपको अगर उतना प्रॉफिट नही होता तो आप अपने मनोरंजन के लिए aa a हॉबी भी कंटिन्यू कर सकते हैं, क्युकी इस काम को करने में आपको मजा आता हैं।
बिना निवेश किए घर बैठे कमाई करने के तरीके 💡 (Without investment work from home ideas 💡)
आजकल घर बैठकर काम करने के बहुत से तरीके है, में इस ब्लॉग पर सिर्फ कुछ ऐसे तरीकों की बात करूंगा जो बहुत ही यूनिक है और बहुत ही आसान हैं, इन तरीकों से आप बिना इन्वेस्टमेंट के घर बैठे बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।
ब्लॉगिंग:
यह आइडिया बहुत ही यूनिक है, मैं खुद एक प्राइवेट नौकरी के साथ साथ पार्ट टाइम ब्लॉगिंग करता हूं, मुझे 7 साल का अनुभव है ब्लॉगिंग का।
यहां पर आपकी writing की हॉबी होनी चाहिए, यह बिजनेस उन लोगों के लिए चुनौती बन सकता है जिन लोगो को लिखना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
पर यह आइडिया बहुत ही अच्छा आइडिया है उन स्टूडेंट्स के लिए को अभी कॉलेज, स्कूल में पढ़ते हैं। वो लोग अपने मोबाइल से ही ब्लॉगिंग की करने शुरू कर सकते हैं।
यह आइडिया बिना इन्वेस्टमेंट किए शुरू कर सकते है इसके लिए आपको गूगल के ब्लॉगर प्लेटफार्म का यूज करना हैं, यहां गूगल एक फ्री डोमेन के साथ साथ एक फ्री होस्टिंग प्रोवाइड करता है। यहां सिर्फ आपका अपनी पसंद का एक ब्लॉग का चूज करना हैं और बस लिखते रहना हैं,अपनी पसंद के अनुसार, उम्मीद रहती है 3-6 महीनों के अंदर कमाई आनी शुरू हो जाती है इसके लिए बस आपको निरंतरता और धैर्य को बनाएं रखना हैं।
यूट्यूब :
यह भी एक गूगल का प्लेटफार्म हैं, जहां लाखों लोग सक्सेसफुल हुए हैं, लेकिन सक्सेसफुल वहीं हुए हैं जिन लोगो ने निरंतरता रखी और अपने धैर्य को बनाया रखा। YouTube में अब आपको समय लग सकता हैं, अगर आपके पास यूनिक स्किल हैं तो बहुत जल्द YouTube पर सक्सेस हो सकते हैं।
जैसे ब्लॉगर पर आपकी लिखना होता हैं, परन्तु यूट्यूब पर आपको वीडियो तथा ऑडियो दोनो का मिश्रण चाहिए होता हैं, यह बहुत ही इंट्रेस्टिंग बिजनेस हो सकता हैं जिनको वीडियोग्राफी का शौक हो।
यहां भी आप 3-6 महीनों के अंदर ही कमाई शुरू कर सकते हों। यहां पर आपको सिर्फ एक बात का ध्यान रखना है कि आपके यहां कंटीन्यूटी और धैर्य को बनाएं रखना।
Freelancing :
फ्रीलांसिंग का मतलब होता है दूसरो के लिए काम करना। इस काम को आप घर बैठे कर सकते हो। इस काम को करने के लिए आप के अंदर अच्छी स्किल होनी चाहिए और जिसकी डिमांड काफी हो।
अपनी स्किल डेवलप करने के बाद फ्रीलांसर वेबसाइट, इंस्टाग्राम, फेसबुक या अन्य सोशल साइट्स पर आपको अपने कस्टमर को ढूंढना हैं, और उस काम के लिए काफी अच्छे पैसे मिल सकते है, यह काम घर पर बैठ कर करने वाला काम हैं जिसको हर ऐज ग्रुप के लोग कर सकते हैं।
रैफर एंड अर्न (Refer and Earn) :
यह बिजनेस आइडिया आप लोगों को बहुत पसन्द आएगा क्योंकि बहुत से लोगों ने पहले भी इस आइडिया से कमाई की होगी, इसके लिए आपका अपने फोन में यूज होने वाली ऐप, वेबसाइट, शॉपिंग ऐप और भी बहुत से है जो रेफर एंड अर्न प्रोग्राम को चलाते हैं, जिसको आप अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में शेयर कर या अपनी फैमिली मेंबर को जोड़ कर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
जैसे Paytm, Google pay, Amazon pay हम daily यूज करते हैं इनको रैफर कर हम हजारों में महीने का कमा सकते हैं।
ग्राफिक डिजाइन:
यह स्किल कुछ लोगों के अंदर होती है, या इस स्किल को सिख कर डेवलप भी कर सकते हो, ग्राफिक डिजाइन में आपको फोटोज एडिट करनी होती और और वीडियो को एडिट करनी होती है, ऊपर जैसे ब्लॉगिंग, यूट्यूब और फ्रीलांसिंग का जिक्र किया हैं, अगर आपके अंदर ग्राफिक डिजाइन की स्किल है तो आप तीनों आइडिया से अच्छी कमाई कर सकते है।
आप सोशल मीडिया पर ग्राफिक डिजाइन से अपना पेज को ग्रो कर सकते है, या किसी दूसरे के लिए काम करके दे सकते है जिसके लिए आपको अच्छे पैसे मिल सकते हैं।
ऑनलाइन सैलिंग:
ऑनलाइन सैलिंग का मतलब ऑनलाइन वेबसाइट जैसे amazon, Flipkart, Meesho पर कोई भी समान बेचकर अपना ऑनलाइन बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती हैं, परन्तु आप अपने बजट के हिसाब से ऑनलाइन बिजनेस शुरू कर सकते है।
जैसे: ऑनलाइन बुक सेल करना (इसके लिए आपको GST नंबर की भी जरुरत नही होती)
डाटा एंट्री जॉब (Data Entry Job)
इस काम की भी काफी डिमांड रहती हैं,अगर आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी है तो आप डाटा एंट्री जॉब शुरू कर सकते है इसके लिए आपको एक फोन या लैपटॉप की जरूरत होती हैं, परन्तु यह भूत अच्छी जॉब है जिसको आप घर बैठे शुरू कर सकते है।
ऑनलाइन ट्यूटर (online tutor)
अगर आपके अंदर कुछ सिखाने की स्किल हैं तो आप ऑनलाइन ट्यूटर जॉब भी शुरू कर सकते हैं।
जैसे: सिंगिग क्लास,म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट क्लास,योग क्लास,डांस क्लास, मठ क्लास आदि।
निष्कर्ष ;
आज हमने घर बैठे बिना निवेश किए कैसे कमाई करे के बारे में सिखा, जहां हमने आठ से भी ज्यादा आइडिया के बारे में बात करी जो कि बहुत यूनिक और प्रॉफिटेबल आइडिया हैं। बहुत से लोग इन आइडिया से लाखों, करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। आप भी एक अच्छी कमाई घर बैठे शुरू कर सकते हैं, इसके लिए केवल आपके अंदर तीव्र जानने और काम करने की इच्छा होनी चाहिए साथ ही आपके धैर्य और निरंतरता को बनाए रखना हैं।
अगर आप अपनी रुचि को पहचान लेते हों तो उससे पैसा कमाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हैं।

